Wednesday, October 21st, 2026

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव: 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत 

नई दिल्ली 
दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में मतगणना जारी है। फाइनल नतीजों में चार सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत हो गई है। वहीं एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त है। बीजेपी के खाते में फिलहाल कोई सीट जाती नहीं दिख रही है। शालीमार बाग उत्तर, त्रिलोकपुरी और रोहिणी सी वॉर्ड में आप कैंडिडेट की जीत हुई है। वहीं चौहान बांगर वॉर्ड में कांग्रेस उम्मीदवार को सफलता मिली है। 28 फरवरी को इन सीटों पर उपचुनाव हुआ था और 50 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था। इन 5 सीटों में से 4 सीटें पहले भी आम आदमी पार्टी के खाते में थीं और एक सीट बीजेपी के पास थी। लेकिन अब बीजेपी उस एक सीट को भी गंवाती दिख रही है। शालीमार बाग नॉर्थ में बीजेपी का पार्षद था। अगले कुछ घंटों में इन सभी वॉर्डों में मतों की गिनती पूरी हो सकती है।  
 
4 सीटों पर AAP की जीत, कांग्रेस के खाते में एक, BJP रही खाली हाथ
शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वार्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत हुई है, जबकि चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस ने बाजी मारी है।
 
कल्याणपुरी में आप की जीत, तीन पर आगे
कल्याणपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार की जीत हुई है। उन्होंने 7259 वोटों से जीत हासिल की है। फिलहाल, तीन अन्य वार्ड शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी और रोहिणी में पार्टी आगे चल रही है। वहीं चौहान बांगर सीट से कांग्रेस लीड कर रही है।

 

#aap

Source : Agency

पाठको की राय